Surya grahan 2023 date and time in india : October solar eclipse lunar eclipse sutak timing


ऐप पर पढ़ें

इस साल अक्टूबर में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा, जो 14 अक्टूबर को लगेगा। इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर की रात को चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण का ज्योतिषिय दृष्टि से खास महत्व होचा है। यह विभिन्न राशियों पर प्रभाव तो डालता ही है साथ ही धार्मिक नजरिए से भी खास होते हैं। ग्रहण से पहले सूतक लग जाते हैं, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का सूतक अलग-अलग होता है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। सूतक काल शुरू होते ही पूजा पाठ बंद कर दिए जाते हैं। मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। मंदिरों में कोई प्रवेश कर पूजा नहीं कर सकता है। आंध्र प्रदेश का तिरूमाला मंदिर भी ग्रहण के कारण 28 अक्टूबर की शाम को बंद हो जाएगा। शाम 7 बजे के बाद किसी को इसमें दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे। 

इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को 01 बजकर 06 रात को शुरू होगा और तड़के 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। भारत में ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा। इसलिए एक दिन पहले से सूतक काल लग जाएगा और 28 अक्टूबर को मंदिरों के कपाट शाम 7 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद ग्रहण के बाद ही मंदिर खोला जाएगा। कई जगह शाम चंद्र ग्रहण और इसके सूतक 4:05 बजे लग जाएगा, इसलिए इस समय मंदिर में दर्शन करने न जाएं।  यह अगले दिन 29 अक्टूबर को सुबह खोला जाएगा।

सूर्य ग्रहण की बात करें तो भारत में यह दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा। साल का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह ग्रहण भारतीयसमयानुसार, सूर्यग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और मध्यरात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह भारत में नहीं उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, पेरू, क्यूबा, जमैका, हैती, ब्राजील, बहामास, एंटीगुआ, उरुग्वे, उत्तरी अमेरिका, बारबाडोस आदि स्थानों पर नजर आएगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *