दिल्ली एयरपोर्ट तक का सफर होगा और आसान, NHAI ट्रैफिक जाम के 3 बड़े पॉइंट करेगा खत्म
दिल्लीवालों को धौलाकुआं से आईजीआई एयरपोर्ट के बीच जाम से राहत मिलने जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने जाम के तीन बड़े प्वॉइंट खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी है।

