नांदेड़ के बाद छत्रपति संभाजीनगर से बुरी खबर, सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 18 ने दम तोड़ा
छत्रपति संभाजीनगर के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे के बीच 18 मौतें दर्ज की गईं।

