UCC एकदम तैयार; उत्तराखंड में जल्द हो सकता है लागू, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए संकेत
समान नागरिक संहिता पर बात करते हुए धामी ने कहा कि इस कानून का मसौदा लगभग तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा- जल्द ही राज्य में लागू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड में यूसीसी भाजपा का प्रमुख चुनावी मुद्दा था।

