खजुराहो में BJP के लिए एकतरफा लड़ाई? अखिलेश के प्रत्याशी का पर्चा रद्द होने के बाद कांग्रेस और SP ने बदली रणनीति
खजुराहो सीट की सियासी लड़ाई अब और दिलचस्प होती जा रही है। खजुराहो से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मीरा यादव का पर्चा खारिज होने के बाद अब इंडिया गठबंधन ने यहां अपनी रणनीती में बड़ा बदलाव किया है।

