[ad_1]
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में केंद्रीय पैनल के सभी चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के नतीजे आ गए हैं। चारों पदों पर एबीवीपी ने परचम लहराया है। इस बार चुनाव में 24 उम्मीदवार मैदान में थे। शुक्रवार को मतदान में पिछली बार के मुकाबले इस बार करीब 2 फीसदी ज्यादा मतदात हुआ था। इस बार 42 प्रतिशत छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एबीवीपी के तुषार डेढ़ा अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं।
डूसू चुनाव इससे पहले 2019 में हुए थे। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं कराए जा सके थे, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों के कारण 2022 में चुनाव टालने पड़े थे। इस बा कॉलेजों में सुबह से ही कई छात्र टोलियों में तो कुछ अकेले ही मतदान करने पहुंचे। उम्मीदवारों के पोस्टर और होर्डिंग से सड़कें पटी दिखाई दीं। चार साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से सर्वाधिक आठ प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए खड़े हैं। छह प्रत्याशी सचिव और पांच-पांच प्रत्याशी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
LIVE UPDATES :-
26 में से 24 राउंड के बाद कुल
अध्यक्ष
एनएसयूआई 17833
एबीवीपी 21555
नोटा 2379
उपाध्यक्ष
एनएसयूआई 19703
एबीवीपी 18763
नोटा 3449
सचिव
एनएसयूआई 9742
एबीवीपी 22562
नोटा 4544
संयुक्त सचिव
एनएसयूआई 13058
एबीवीपी 22833
नोटा 4197
– डूसू चुनाव के 12 राउंड की मतगणना के बाद ABVP प्रत्याशी इतने वोटों से आगे
तुषार डेढ़ा (अध्यक्ष) 3000 वोट से आगे
सुशांत धनखड़ (उपाध्यक्ष) 1200 वोट से आगे
अपराजिता (सचिव) 5500 वोट से आगे
सचिन बैंसला (सयुंक्त सचिव) 7000 वोट से आगे
– DUSU अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 9वें राउंड की गिनती के बाद एबीवीपी आगे चल रही है
एबीवीपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी – 7844
एनएसयूआई अध्यक्ष पद प्रत्याशी – 5217
एबीवीपी उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी – 6962
एनएसयूआई उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी – 5909
– छात्रसंघ चुनाव राजनीतिक दलों से समर्थित कई संगठनों द्वारा युवा मतदाताओं के मूड को भांपने का एक तरीका है। इस साल के चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुए हैं।
– डूसू चुनाव में इस बार छात्रों के लिए मुख्य मुद्दे फीस वृद्धि से लेकर किफायती आवास की कमी, कॉलेज फेस्ट के दौरान सुरक्षा और मासिक धर्म की छुट्टियों तक थे।
– डूसू चुनाव में लगभग एक लाख छात्र मतदान करने के पात्र थे। इस बार कुल 42 फीसदी मतदान हुआ, जबकि मतदान प्रतिशत 2019 की तुलना में अधिक था, जब 39.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, यह 2018 के लगभग 11 साल के उच्चतम आंकड़े को पार करने में विफल रहा। 2018 और 2017 में मतदान क्रमशः 44.46 प्रतिशत और 42.8 प्रतिशत था।
– 8वें राउंड की मतगणना तक एनएसयूआई को मिले इतने वोट
हितेश गुलिया (अध्यक्ष) : 4807 वोट
अभि दहिया (उपाध्यक्ष) : 5590 वोट
यक्षना शर्मा (सचिव) : 2782 वोट
शुभम कुमार (संयुक्त सचिव) : 3581 वोट
– दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की संख्या 71 है। इनमें से 51 कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में वोट डालते हैं, जबकि अन्य कॉलेजों में अलग-अलग चुनाव होते है। इस बार कुल 52 जगहों (कॉलेज और विभाग) पर वोट डाले गए थे।
– दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डूसू चुनाव की मतगणना के मद्देनजर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा, आज दिनांक 23.09.2023 को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में DUSU चुनाव को लेकर वोटों की गिनती होनी है। यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए इस मार्ग का अनुसरण करने से बचने की सलाह दी जाती है।
1. दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में कॉमर्शियल वाहनों के लिए नो एंट्री है।
2. छात्र मार्ग सभी मोटर चालकों के लिए पूरी तरह से बंद है।
– एबीवीपी की ओर से तुषार डेढ़ा जबकि एनएसयूआई की ओर से हितेश गुलिया इस बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।
– डूसू चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान डीयू के नॉर्थ और साउथ कैंपस सहित सभी कॉलेजों में तैनात हैं।
– डूसू चुनाव इससे पहले 2019 में हुए थे। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं कराए जा सके थे, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों के कारण 2022 में चुनाव टालने पड़े थे।
– दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार को शुरू हो गई और केंद्रीय पैनल के सभी चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के नतीजे जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। इस बार चुनाव में 24 उम्मीदवार मैदान में हैं।
एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर : इस बार भी एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही सीधी टक्कर है। इसके अलावा वाम संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) और एसएफआई ने भी अपने-अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। डूसू का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा।
राजनीतिक पार्टियों ने पार्षदों की ड्यूटी लगाई
डीयू चुनाव में राजनीतिक दलों की शाख भी दांव पर लगी रहती है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने छात्र संगठन के लिए डीयू के कॉलेजों में नेताओं की ड्यूटी लगाई थी। चुनाव के लिए हर कॉलेज में पार्षद से लेकर जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष की ड्यूटी लगाई गई थी। पार्षद से लेकर विधायक और पूर्व विधायक तक अपने छात्र संगठन के समर्थन में वोट मांगते नजर आए थे।
डूसू चुनाव में हरियाणा-यूपी से हैं अधिकतर प्रत्याशी
डूसू चुनाव में 24 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से आठ उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। छह प्रत्याशी सचिव और पांच-पांच प्रत्याशी उपाध्यक्ष तथा संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार अधिकतर उम्मीदवार हरियाणा और उत्तर प्रदेश (यूपी) से हैं।
एबीवीपी का पैनल
तुषार डेढ़ा, अध्यक्ष पद के लिए – 26 वर्षीय तुषार डेढ़ा दिल्ली के ही रहने वाले हैं और बुद्धिस्ट अध्ययन विभाग के छात्र हैं।
सुशांत, उपाध्यक्ष पद के लिए – 22 वर्षीय सुशांत धनकड़ झज्जर हरियाणा के रहने वाले हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
अपराजिता, सचिव पद की प्रत्याशी – 22 वर्षीय अपराजिता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर की निवासी हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर कर रही हैं।
सचिन, संयुक्त सचिव पद के लिए – 27 वर्षीय सचिन बैंसला उत्तर प्रदेश स्थित बागपत के निवासी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।
एनएसयूआई का पैनल
हितेश गुलिया, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी – 23 वर्षीय हितेश गुलिया हरियाणा में झज्जर के रहने वाले हैं। विधि संकाय में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
अभि दहिया, उपाध्यक्ष पद के लिए – 24 वर्षीय अभी दहिया सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।
यक्षना, सचिव पद के लिए – 24 वर्षीय यक्षना हरियाणा के बल्लभगढ़ की रहने वाली हैं। हिंदू कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में एलएलबी की छात्रा हैं।
शुभम, सह सचिव पद के प्रत्याशी – 24 वर्षीय शुभम कुमार चौधरी गुरुग्राम के निवासी हैं। डीयू के सीवीएस कॉलेज से स्नातक किया है। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर में प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
[ad_2]
Source link