तमतमाए इजरायल को बाइडन की सलाह, वैसी गलती न दोहराए जैसी अमेरिका ने 9/11 के बाद की थी
बाइडन ने अपने दौरे पर कहा कि मैं आगाह करता हूं कि जब आप उस गुस्से में हों तो उससे प्रभावित न हों। 9/11 के बाद, हम अमेरिका में गुस्से में थे। हमने न्याय मांगा और न्याय मिला तो हमने गलतियां भी कीं।

