Gaganyaan mission test flight Hold- गगनयान के लिए पहली टेस्टिंग उड़ान टली, इसरो चीफ ने बताई होल्ड की वजह
गगनयान के लिए आज पहली टेस्टिंग उड़ान थी, लेकिन, तकनीकी कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। इसरो ने श्रीहरिकोटा से सुबह 8:30 बजे व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) की लॉन्चिंग का समय निर्धारित किया था।

