पथराव के बाद मुस्लिम युवकों को पीटने का मामला, गुजरात हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर तय किए आरोप
खेड़ा जिले में गिरफ्तार अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों की सार्वजनिक पिटाई के मामले में चार पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुजरात हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में कोई छूट नहीं दी जा सकती है।

