देवरिया में सत्यप्रकाश दूबे के परिवार पर गोलियां बरसाने वाला नवनाथ गिरफ्तार, प्रेमचंद्र की गाड़ी चलाने के साथ गनर का भी करता था काम
फतेहपुर नरसंहार में गोलियां बरसाने वाले नवनाथ मिश्र उर्फ पट्टू को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसी ने ही सत्यप्रकाश दूबे के बेटे गांधी, बेटी सलोनी और पत्नी किरन को गोली मारी थी।

