लंदन में खालिस्तानियों का प्रदर्शन, कनाडा के समर्थन में भारतीय उच्चायोग के सामने नारेबाजी
खालिस्तान समर्थकों ने सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इन प्रदर्शनकर्ताओं को उच्चायोग की दूसरी तरफ रोक दिया गया था। इसके बावजूद भारत विरोधी तख्तियां लहराई गईं।

