Asian Games 2023 Medal Tally October 4 India broke 2 records in one day China crossed 300 Medals mark

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Asian Games 2023 Medal Tally October 4: भारत ने चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के 11वें दिन अपने खाते में 12 मेडल जोड़े। भारत के अब कुल 81 मेडल हो गए हो गए हैं। भारत ने बुधवार को तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज जीते। भारत ने अपने दो धांसू रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। भारत ने एश‍ियन गेम्स के एक संस्करण में सर्वाधिक मेडल जीतने का कारनामा अंजाम दिया है। भारत ने जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स 2018 में 70 पदक हासिल किए थे।

भारत ने इसके अलावा एक और कमाल किया है। भारत ने क‍िसी एक एश‍ियन गेम्स में सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने हांगझोउ में फिलहाल 18 गोल्ड पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने इससे पहले सबसे अधिक गोल्ड जकार्ता में जीते थे। भारत ने जकार्ता में 16 गोल्ड के अलावा 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज पर अपने नाम किए। बता दें कि भारत का इस बार एश‍ियन गेम्स में 100 से अधिक मेडल जीतने के लक्ष्य है। भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, चीन टॉप पर बरकरार है। मेजबान चीन 300 से ज्यादा मेडल जीत चुका है।














 रैंक  देश  गोल्ड  सिल्वर  ब्रॉन्ज  कुल मेडल
 1  चीन  166   91  47  304 
 2  जापान  35  50  52   135
 3  दक्षिण कोरिया  33   44  67  144
 4  भारत  18  31  32  81
 5  उजबेकिस्तान  14  15  22  51
 6  ताइवान  12  12  19  43
 7  थाईलैंड  10  12  22   44
 8  उत्तर कोरिया  8  10  7  25
 9  हांगकांग  7   15  26  48
 10  बहरेन  7  1  4  12

भारत को बुधवार को पहला गोल्ड तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने दिलाया। भारत के ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा ने सुबह के समय कोरियाई जोड़ी को 158-155 से मात दी। नीरज चोपड़ा ने शाम को पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता। उन्होंने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 88.88 मीटर का थ्रो फेंककर अपने खिताब को डिफेंड किया। यह भारत का 17वां गोल्ड था। भारत के किशोर जेना भाला फेंक स्पर्धा में सिल्वर हासिल किया। भारत को दिन का तीसरा गोल्ड पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने दिलाया।

[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *