[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
भारत ने चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में मेडल्स की फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। भारत ने आठवें दिन यानी रविवार (1 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2023 में 15 पदक जीते, जिसमें तीन गोल्ड हैं। भारत ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मेडल अपने किए। तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट और अविनाश साबले ने तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड जीता। इसके अलावा, भारत की पुरुष निशानेबाजी टीम ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड पर कब्जा जमाया। महिला गोल्फर अदिति अशोक ने भारत के लिए पहली बार सिल्वर जीता। मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद में रजत पर कब्जा जमाया।
वहीं, भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम गोल्ड जीतने से चूक गई। भारत को शुरुआती दो मैच जीतने के बाद चीन के हाथों फाइनल में 2- 3 से हार झेलनी पड़ी और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत को दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय कमर की कमी खली, जो चोट के कारण नहीं खेल सके। भारत 53 मेडल के साथ एशियन गेम्स की मैडल टेली में फिलहाल चौथे स्थान पर है। जापान और दक्षिण कोरिया 100 से अधिक पदक जीत चुके हैं। दूसरी ओर, मेजबान चीन लगातार टॉप पर बना हुआ है। चीन 250 मेडल हासिल करने के बेहद करीब पहुंच चुका है।
रैंक | देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल मेडल |
1 | चीन | 132 | 72 | 39 | 243 |
2 | दक्षिण कोरिया | 30 | 35 | 60 | 125 |
3 | जापान | 29 | 41 | 42 | 112 |
4 | भारत | 13 | 21 | 19 | 53 |
5 | उजबेकिस्तान | 11 | 12 | 17 | 40 |
6 | हांगकांग | 6 | 15 | 19 | 40 |
7 | ताइवान | 9 | 10 | 14 | 33 |
8 | थाईलैंड | 10 | 6 | 14 | 31 |
9 | उत्तर कोरिया | 5 | 9 | 15 | 19 |
10 | इंडोनेशिया | 4 | 3 | 11 | 18 |
एशियन गेम्स में 1 अक्टूबर को मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
गोल्ड- अविनाश साबले (तीन हजार मीटर स्टीपलचेज)
गोल्ड- के. चेनाई, पृथ्वीराज और जोरावर सिंह- मेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग)
गोल्ड- तेजिंदरपाल सिंह तूर (शॉटपुट)
सिल्वर- अदिति अशोक (गोल्फ)
सिल्वर- राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक- वूमेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग)
सिल्वर- मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद)
सिल्वर- अजय कुमार सरोज (1500 मीटर)
सिल्वर- हरमिलन बैंस (1500 मीटर)
सिल्वर- सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो)
सिल्वर- भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम (लक्ष्य सेन, एस रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, किदाम्बी श्रीकांत, कपिला ध्रुव, केपी साई प्रतीक, मिथुन मंजूनाथ)
ब्रॉन्ज- निकहत जरीन (महिला मुक्केबाजी 50 किग्रा वर्ग )
ब्रॉन्ज- के चेनाई (पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा)
ब्रॉन्ज- महिला मुक्केबाज निखत जरीन
ब्रॉन्ज- नंदिनी अगासरा (महिलाओं की हेप्टाथलन स्पर्धा )
ब्रॉन्ज- जिनसन जॉनसन (पुरुष 1500 मीटर दौड़)
[ad_2]