(Asian Games 2023 Day 8 India Full Schedule)
Asian Games India Medals Tally Live Updates:
कुल मेडल 38| गोल्ड-10, सिल्वर-14, ब्रॉन्ज-14
Asian Games 2023 Live in Hindi
9:10 AM- Asian Games Day 8 Live: भारत की दीपिका पल्लीकल, हरिंदर पाल सिंह ने मिक्स डबल्स स्क्वैश पूल ए मैच में दक्षिण कोरिया के ह्वेयोंग ईम, जेजिन यू के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने गेम 1 में 11-2 से और फिर गेम 2 में 11-5 से जीत हासिल की।
8:50 AM- Asian Games Day 8 Live: अदिति अशोक के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहा है, मगर फिर भी वह टेबल के टॉप पर बनी हुई है। उनसे आज एक मेडल की उम्मीद की जा सकती है।
8:40 AM- Asian Games Day 8 Live: एथलेटिक्स के सुबह के सत्र का समापन हो गया है। भारतीय एथलीट्स का अगला सेट शाम 4:30 बजे से खेलेंगे जहां तजिंदर पाल सिंह तूर और शाहिब सिंह पुरुषों के शॉट पुट पोडियम के लिए लड़ेंगे।
8:35 AM- Asian Games Day 8 Live: महिलाओं की हेप्टाथलॉन में भारत के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है। मौजूदा चैंपियन स्वप्ना बर्मन के लिए यह कोई खास सफल दिन नहीं रहा। उन्होंने जैवलीन के तीन प्रयासों में 43.78 मीटर, 45.13 मीटर और 41.91 मीटर की दूरी प्राप्त की और 5वें पायदान पर रही। दूसरी ओर, लॉन्ग जंप में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली नंदिनी को इस इवेंट में 36.10 मीटर और 39.88 मीटर के थ्रो के साथ अपनी फॉर्म पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। वह 9वें पायदान पर रहीं।
8:13 AM- Asian Games Day 8 Live: अमलान बोर्गोहेन पुरुषों की 200 मीटर हीट में 21.08 के समय के साथ तीसरे पायदान पर रहे। इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बनाई।
8:01 AM- Asian Games Day 8 Live: तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम के लिए क्या शुरुआत है। महिलाओं के कंपाउंड इवेंट में भारत की शीर्ष पदक उम्मीद है। वेन्नम ने पहले हाफ में 355 का स्कोर बनाया और वर्तमान में क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर हैं। अदिति गोपीचंद स्वामी 9वें स्थान पर हैं, जबकि अवनीत और परनीत कौर क्रमशः 18वें और 19वें स्थान पर हैं। टीम इवेंट में भी भारतीय टॉप पर हैं।
7:47 AM- Asian Games Day 8 Live: भारत के ज़ोरावर सिंह संधू ने पुरुषों की ट्रैप शूटिंग इवेंट के चौथे दौर में शानदार 25 का स्कोर बनाया। वह फिलहाल टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पृथ्वीराज टोंडिमान ने भी 25 स्कोर किया लेकिन वह 11वें स्थान पर हैं। टीम इवेंट में भारत फिलहाल दूसरे पायदान पर है।
7:17 AM- Asian Games Day 8 Live: नंदिनी ने अपने तीसरे प्रयास में फिर सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए इस बार 5.94 मीटर की दूरी तय की। वह अब चीन और उज्बेकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर है।
7:04 AM- Asian Games Day 8 Live: मेघा प्रदीप ने अपनी हीट में 56.705 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहकर कैनो स्प्रिंट 200 मीटर महिला सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
6:47 AM- Asian Games Day 8 Live: शूटिंग में भी अब एक्शन में होगा भारत। हमारे पास ट्रैप-50 पुरुष और महिला क्वालीफिकेशन (चरण 2) में निशानेबाज हैं। क्वालिफिकेशन राउंड में संबंधित टीम का फाइनल भी होगा।
6:40 AM- Asian Games Day 8 Live: नंदिनी ने अपने पहले प्रयास में 5.91 मीटर की छलांग लगाई। यह उनका सीज़न सर्वश्रेष्ठ है। स्वप्ना बर्मन ने अपने पहले प्रयास के बाद जब उसने 5.63 मीटर की छलांग लगाई तो वह स्पष्ट रूप से परेशान लग रही थी। वह फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं।
6:15 AM- Asian Games Day 8 Live: आज के दिन का पहला एथलेटिक्स इवेंट महिलाओं की हेप्टाथलॉन लॉन्ग जंप है, जहां दो भारतीय- स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा- कुछ ही देर में एक्शन में नजर आएंगी।
6:00 AM- Asian Games Day 8 Live: एक तरफ महिला गोल्फर तो रेड हॉट फॉर्म में नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ पुरुषों का प्रदर्शन थोड़ा फीका नजर आया। अंतिम व्यक्तिगत दौर में, अर्निरबान लाहिड़ी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, वह फिलहाल 13वें स्थान पर हैं, जबकि एक टीम के रूप में भारत 7वें स्थान पर है।
5:37 AM- Asian Games Day 8 Live: अदिति अशोक आज गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतने की राह पर हैं। महिलाओं के व्यक्तिगत राउंड 4 में वह थाईलैंड की अर्पिचया युबोल से आगे टॉप पोजीशन पर हैं। साथ ही, यह अंतिम दौर है और मेडल का फैसला आज होगा। इस बीच, प्रणवी शरथ 12वें और अवनी प्रशांत 18वें स्थान पर हैं। महिला टीम स्पर्धा में भारत दूसरे स्थान पर है।

