after balochistan bomb blast in khyber pakhtunkhwa in pakistan mosque collapsed – International news in Hindi


ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाके के बाद अब खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है। यह बम धमाका इतना भीषण था कि मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया। ये दोनों धमाके एक ही दिन में हुए हैं। 52 लोगों की मौत बलूचिस्तान के मस्तुंग में हुई है। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब खैबर पख्तूनख्वा में हुए धमाके ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरा बम धमाका खैबर के हांगू में हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके बाद मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया और बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।

पाकिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती हमला, 52 लोगों की मौत; 130 जख्मी

इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 अन्य घायल हैं। कुछ शव मस्जिद के मलबे में दब गए हैं, इसलिए मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हांगू जिले के पुलिस अधिकारी निसार अहमद ने भी मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह धमाका शुक्रवार को दोपहर की नमाज के दौरान हुआ। बम ब्लास्ट के चलते मस्जिद की छत ही धराशायी हो गई। इसके चलते करीब 40 लोग मलबे में फंस गए। इससे पहले सुबह बलूतिस्तान के मस्तुंग में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें अब तक 52 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मस्तुंग में भी धमाका मस्जिद के पास ही हुआ। यह उस वक्त हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजन में जुटे थे। आतंकी हमला इतना भीषण था कि जहां तहां शव और खून बिखरे पड़े हैं। बलूचिस्तान का मस्तुंग जिला आतंकवाद के नजरिए से संवेदनशील है। इस महीने की शुरुआत में भी यहां आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 11 लोग जख्मी हो गए थे। आज के हमले में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई है, जो मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *