[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Asian Games 2023 Day 6 Live Score Updates:एशियन गेम्स 2023 के पांचवें दिन के सफल प्रदर्शन के बाद, भारत 29 सितंबर को अपनी मेडल टैली में और पदक जोड़ने की कोशिश करेगा, जिसमें निशानेबाजी, एथलेटिक्स, स्क्वैश और टेनिस में कई पदक प्रतियोगिताएं होंगी। भारत अभी तक 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज समेत 25 मेडल जीत चुका है। 6ठें दिन की शुरुआत एथलेटिक्स इवेंट से होगी। 11 एथलीट पूरे दिन कई इवेंट्स में भाग लेंगे। जहां संदीप कुमार और विकास सिंह पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक फाइनल में भाग लेंगे, वहीं प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की स्पर्धा का हिस्सा होंगी। बाद में दिन में अन्य मेडल इवेंट में में भारत के अन्य प्रतिभागी भी होंगे – महिला हैमर थ्रो में रचना कुमारी और तान्या चौधरी, और महिला शॉट पुट में किरण बलियान और मनप्रीत कौर।.शूटिंग में भारत अभी तक 13 मेडल अपने नाम कर चुका है और 6ठें दिन निशानेबाजों की नजरें इसमें इजाफा करने पर होगी। पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण मेडल पर निशाना लगाने की कोशिश करेंगे। जबकि ईशा सिंह, दिव्या टीएस और पलक महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा महिला हॉकी में भारत का सामना मलेशिया से होगा। (Asian Games 2023 Day 6 India Full Schedule and Medals Events)
Asian Games 2023 Day 6 Live Updates in Hindi
6:30 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live- 20 km रेस वॉक: प्रियंका गोस्वामी एक घंटे 43 मिनट और सात सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
6:10 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live- 20 km रेस वॉक: 16 km की रेस के बाद प्रियंका गोस्वामी 5वें स्थान पर बनी हुईं है।
6:00 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live- 20 km रेस वॉक: भारत के विकास सिंह एक घंटे, 27 मिनट और 33 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
5:40 AM: Asian Games 2023 Day 6 Live- 20 km रेस वॉक: महिलाओं के इवेंट में 11km के बाद भारत की प्रियंका गोस्वामी 5वें स्थान पर हैं। पुरुषों में, विकास सिंह 5 किमी के साथ 5वें स्थान पर हैं जबकि संदीप कुमार को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है।
[ad_2]