Asian Games 2023 Medal Tally List September 26 Cina at top and India at Number six with 14 Medals

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चीन के हांगझोउ में 19वें एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है। मंगलवार (26 सितंबर) को खेलों का तीसरा दिन था। एशियन गेम्स 2023 में जमकर मेडल्स की बारिश हो रही है। मेजबान चीन की पदक तालिका में बादशाहत लगातार कायम है। चीन मेडल की सेंचुरी कंप्लीट करने के नजदीक पहुंच गया है। चीन फिलहाल 95 पदक जीतकर टॉप पर है। दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं, जिसने अब तक 49 मेडल अपनी झोली में डाले हैं। वहीं, भारत 14 मेडल के साथ तालिका में छठे स्थान पर काबिज है। भारत ने पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह और तीसरे तीन दिन पदक जीते। 

भारत ने आज तीन मेडल अपने नाम किए। भारत को दिन का पहला मेडल सेलर नेहा ठाकुर ने दिलाया। उन्होंने लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 कुल 11 रेस की स्पर्धा थी। सेलिंग (पाल नौकायन) में दूसरा मेडल इबाद अली ने हासिल किया। उन्होंने पुरुषों के विंडसर्फर आरएस एक्स वर्ग में 52 के नेट स्कोर के साथ कांस्य जीता। 

इसके अलावा, भारत की घुड़सवारी टीम ने ड्रेसेज स्पर्धा में गोल्ड जीता। सुदीप्ति हजेला, दिव्यकृति सिंह, विपुल हृदय छेड और अनुश अग्रवाला की चौकड़ी ने धमाल मचाया। भारत ने कुल 209.205 प्रतिशत अंक के साथ चीन (204.882 प्रतिशत अंक) और हांगकांग (204.852 प्रतिशत अंक) को पछाड़कर स्वर्ण अपने नाम किया। खेल के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने ड्रेसेज स्पर्धा में टीम स्वर्ण पदक जीता। घुड़सवारी के इतिहास में देश का सिर्फ दूसरा गोल्ड है। बता दें कि भारत का यह मौजूदा एशियन गेम्स में तीसरा गोल्ड है। भारत ने मंगलवार को निशानबाजी और महिला क्रिकेट में स्वर्ण अपने नाम किया था।

एशियन गेम्स 2023 में मेडल जीतने वाले टॉप-10 देश














 रैंक  देश  गोल्ड  सिल्वर  ब्रॉन्ज  कुल मेडल
 1  चीन  53   29   13   95 
 2  दक्षिण कोरिया  14   16   19   49
 3  जापान  8   20   19   47 
 4  उजबेकिस्तान  5   6   11   22
 5  हांगकांग  5   4   10  19 
 6  भारत  3   4   7  14
 7  इंडोनेशिया  3   1  5   9
 8  ताइवान  2  3  3  8
 9  थाईलैंड  2   0  5  7
 10  ईरान  1  4   5  10

भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी ने महिलाओं की साबरे स्पर्धा में शानदार शुरुआत की लेकिन क्वार्टर फाइनल में चीन की याकी शाओ से 7-15 से हार गईं। तलवारबाजी में सेमीफाइनल में पहुंचने पर कांस्य पक्का हो जाता है लेकिन भवानी देवी की किस्मत खराब थी कि उनका सामना क्वार्टर फाइनल में ही 2018 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता से हो गया। वह अपने पूल में शीर्ष पर रहकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।

[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *