Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Live Updates in Hindi Shaadi Baraat Pictures and Videos – Entertainment News India

[ad_1]

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Live Updates: परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। बॉलीवुड की क्यूट डीवा आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर 2023 को सात फेरे लेकर जन्म-जन्म के बंधन में बंध रही हैं। उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ होटल में ग्रैंड इंतजाम किए गए हैं जहां राघव और परिणीति की शादी होगी। शादी क्योंकि लेक के बीच स्थित पैलेस में हो रही है, इसलिए सिक्योरिटी के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। दोनों परिवारों के सदस्य ऑलरेडी उदयपुर पहुंच चुके हैं और होटलों में भी सिक्योरिटी को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। स्टाफ को बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

परिणीति-राघव की शादी की गेस्ट लिस्ट

मेहमानों में मनीष मल्होत्रा, सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और आदित्य ठाकरे जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। जहां तक परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा के शादी में शरीक होने का सवाल है, तो अभी तक उनका शादी में आना सिर्फ एक सस्पेंस ही है। अंतिम अपडेट के मुताबिक प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ अभी US में ही हैं।

5:36 PM: ‘द लीला पैलेस’ के आसपास मौजूद पापाराजी के मुताबिक पंडितों को मंत्रोच्चारण करते सुना जा सकता है। फेरों की रस्म शाम 4 बजे तय की गई थी, लेकिन क्योंकि शेड्यूल थोड़ा लेट चल रहा है। तो ऐसे में खबर है कि राघव-परिणीति शाम की मद्धम रोशनी में फेरे लेंगे। इधर बैकग्राउंड में सूरज ढल रहा होगा और सामने राघव-परिणीति अग्नि के सात फेरे ले रहे होंगे।

4:28 PM: ताजा जानकारी के मुताबिक परिणीति चोपड़ा के अच्छे दोस्त मनीष मल्होत्रा वेडिंग वेन्यू के लिए निकल चुके हैं।

4:24 PM: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के लुक रिवील ना हों, इसके लिए बहुत ज्यादा एहतियात बरती जा रही है। ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन को बाहर खुले में लाते वक्त उन्हें छाते और चादर के जरिए कवर किया जा रहा है। ताकि तस्वीरें लीक ना हों।

04:15 PM: परिणीति के ‘सपनों के राजकुमार’ राघव चड्ढा नाव पर सवार होकर होटल ‘द ताज लेक पैलेस’ से बारात लेकर होटल ‘द लीला पैलेस’ के लिए रवाना हो गए हैं। यहीं पर जयमाला और फेरों समेत अन्य महत्वपूर्ण रस्में होनी हैं।

03:40 PM: हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने वेडिंग वेन्यू से एक छोटी सी झलक शेयर की है। वह बोट में सवार होकर पैलेस के लिए जा रही हैं जब उन्होंने यह छोटी सी क्लिप रिकॉर्ड की है।

03:36 PM: एयरपोर्ट के बाहर आदित्य ठाकरे ने पापाराजी के साथ बातचीत में कहा कि आज राजनीति नहीं रागनीति है। आदित्य वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हो चुके हैं।

03:25 PM: ग्रूम लुक में राघव चड्ढा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। शादी के लिए राघव ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी है जिसमें उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। तस्वीर देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

03:24 PM: परिणीति चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके उनकी सगाई का हिस्सा बनने के लिए अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा का शुक्रिया अदा किया है। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते इस ग्रैंड शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी।

3:50 PM: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के आधार पर कहा जा रहा है कि मेहंदी सेरेमनी में परिणीति ने हाथों में बहुत सिंपल मेहंदी लगवाई है।

03:15 PM:  शादी के शेड्यूल के मुताबिक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जयमाला 3.30 बजे होनी है। इसी बीच द लीला पैलेस से कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें परिणीति के भाई शिवांग को शेरवानी में देखा जा सकता है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

02:25 PM: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी आज शाम तक संपन्न हो जाएगी। शाम को 6.30 बजे विदाई के बाद रात के 8.30 बजे मेहमानों के लिए लजीज़ डिनर का बंदोबस्त किया गया है। यहां क्लिक करके जानिए परिणीति चोपड़ा की शादी का पूरा शेड्यूल क्या है।

02:15 PM: शादी में आने वाले मेहमानों को एक ऑडियो कैसेट गिफ्ट की जाएगी, जिसमें हर एक मेहमान को उसके लिए खासतौर पर रिकॉर्ड किया गया मैसेज होगा। यह ऑडियो मैसेज शादी में आने वाले मेहमानों को 90 के दशक का फील देगा।

[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *