PM Modi praised snake charmer Sukhdev Bhatt a resident of Pushkar Ajmre who saved poisonous snakes in Mann Ki Baat

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर के ऑपरेशन कोबरा का जिक्र किया। सुखदेव भट्ट और उनकी टीम मिलकर वन्य जीवों को बचाने में जुटे हैं। इस ऑपरेशन के तहत अलग-अलग इलाकों में घायल हुए जीव जंतुओं का रेस्क्यू किया जाता है और फिर उनका इलाज किया जाता है। जिससे उनकी जान को बचाया जा सके। सुखदेव भट्ट की कोबरा टीम ने अब तक 30 हजार जहरीले सांपों को बचाया है। पीएम मोदी ने सुखदेव भट्ट और उनकी टीम का जिक्र किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन कोबरा’ को लेकर कहा कि ये खतरनाक नाम इसलिए है क्योंकि उनकी टीम इस क्षेत्र में खतरनाक सांपों का रेस्क्यू करने का काम भी करती है। इस टीम में बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं, जो सिर्फ एक कॉल पर मौके पर पहुंचते हैं और अपने मिशन में जुट जाते हैं। सुखदेव की इस टीम ने अब तक 30 हजार से ज्यादा जहरीले सांपों का जीवन बचाया है। इस प्रयास से जहां लोगों का खतरा दूर हुआ है, वहीं प्रकृति का संरक्षण भी हो रहा है। ये टीम अन्य बीमार जानवरों की सेवा के काम से भी जुड़ी हुई है।

पीएम ने मन की बात में किया जिक्र 

आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 105वां एपिसोड है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राजस्थान के पुष्कर का जिक्र कर बड़ी बात कह दी। राजस्थान के पुष्कर में जीव जंतु को बचाने की कोशिश के तहत ‘ऑपरेशन कोबरा’ चलाया जा रहा है। राजस्थान में सांपों की संख्या बहुत अधिक है। लेकिन कई सांप दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सांपों की जान को कैसे बचाया जाए यह एक चिंता का विषय बन गया था, जिसके बाद ‘ऑपरेशन कोबरा’ चलाया गया।

पीएम मोदी ने जीव-जंतुओं पर जताई चिंता

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मेरे परिवारजनों और हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ‘जीवेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्’ अर्थात्, जीवों पर करुणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए। हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही पशु-पक्षी हैं। बहुत से लोग मंदिर जाते हैं, भगवान के दर्शन करते हैं, लेकिन जो जीव-जंतु उनकी सवारी होते हैं, उस तरफ उतना ध्यान नहीं देते। ये जीव-जंतु हमारी आस्था के केंद्र में तो रहने ही चाहिए, हमें इनका हर संभव संरक्षण भी करना चाहिए।

[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *