[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Live Updates : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा की शादी के मेन फंक्शन आज यानी कि 23 सितंबर से शुरू हो गए हैं। शनिवार को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी हुई और लंच भी। मेहमानों का आना लगा हुआ है। 24 सितंबर को अब शादी होगी और इसके बाद परिणीति और राघव पति-पत्नी बन जाएंगे। राघव के फंक्शन यानी कि सेहराबंदी ताज लेक पैलेस में होगी वहीं शादी लीला पैलेस में होगी। इसके बाद इसी पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा। फिलहाल तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रियंका चोपड़ा शायद शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। अब दोनों की शादी से जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए आप ये लाइव अपडेट पढ़ें।
7.00 बजे: आम आदमी पार्टी के मेंबर संजय अरोड़ा उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे और इस दौरान वह मीडिया से बात करते हुए कहते हैं, मैं दोनों को लेकर बहुत खुश हूं। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दोनों हमेशा खुश रहें। हम दोनों की शादी में शामिल होने आए हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह क्या गिफ्ट देने वाले हैं दोनों को तो इस पर वह कहते हैं, इसे सीक्रेट ही रखते हैं।
6.30 बजे : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उदयपुर पहुंच गए हैं।
6.05 बजे : वेन्यू से एक वीडियो सामने आया है जहां बोट से पैलेस की तरफ मेहंदी के फंक्शन का सामान ले जाया जा रहा है। शनिवार शाम को मेहंदी सेरेमनी होगी।
5.45 बजे : सानिया मिर्जा जो परिणीति चोपड़ा की दोस्त हैं वह शादी में शामिल होने वाली हैं। दरअसल, सानिया ने परिणीति के साथ फोटो शेयर की और लिखा, बधाई हो सुंदर लड़की, अब मेरी बारी है तुम्हें झप्पी देने की।
5.30 बजे : शनिवार सुबह परिणीति और राघव की हल्दी सेरेमनी हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि हल्दी सेरेमनी में व्हाइट फूलों से पूरा डेकोरेशन किया गया जो काफी खूबसूरत था।
5.15 बजे : सारे स्टाफ और जो वहां काम कर रहे लोग हैं उनके फोन के कैमरे पर टेप लगा दी है।
5.00 बजे : ऐसा कहा जा रहा है कि परिणीकि का वेडिंग आउटफिट मनीष मल्होत्रा बनाएंगे इसलिए वह 24 सितंबर की सुबह तक आएंगे।
4.30 बजे : शादी के मेहमानों को लेकर कहा जा रहा है कि 50 से ज्यादा वीवीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के अलावा अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना जैसे सेलेब्स शादी में शामिल हो सकते हैं।
[ad_2]