Horoscope: The inauspicious conjunction of Guru-Rahu will end on October 30 the fun of these zodiac signs will begin

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Guru Chandaal Yog: ग्रहों का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर भी अपना प्रभाव डालता है। इस समय मेष राशि में गुरु और राहु विराजमान हैं। जब गुरु और राहु किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे गुरु चांडाल योग बनता है, जो शुभ नहीं माना जाता है। गुरु-राहु की ये अशुभ युति कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायक नहीं मानी जाती है। वहीं, 30 अक्टूबर के दिन राहु के राशि परिवर्तन से गुरु-राहु की ये अशुभ युति समाप्त होगी। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी। 

Shradh 2023: घर पर भी हो सकता है श्राद्ध, जानें किसका श्राद्ध कब करें और श्राद्ध की संपूर्ण विधि

मेष राशि 

गुरु चांडाल योग की समाप्ति मेष राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के लिए गुरु चांडाल योग की समाप्ति शुभ मानी जा रही है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे। 

Venus: 2 अक्टूबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जब शुक्र बदलेंगे अपनी चाल

तुला राशि 

30 अक्टूबर से तुला राशि के लोगों के अच्छे दिनओं की शुरुआत होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं की सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने पूर्वजों की कृपा से अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। काम की सराहना होगी साथ ही नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे। कमाई के नए स्रोत भी बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *